रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान (जिला नोडल स्वीप) के मार्गदर्शन में 2 अप्रैल 2024 को मेघनगर ब्लॉक में मतदान जागरूकता (स्वीप) प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें तहसीलदार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं एवं शतप्रतिशत मतदान करने हेतु शपथ ग्रहण भी की गयी। जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा मतदान जागरूकता की आकर्षक रंगोली, मेहंदी बनाकर, शत-प्रतिशत मतदान करने हेतू संदेश दिया गया। समूह की महिलाओं द्वारा मतदान जागरूकता की रैली निकालकर मतदान की अपील की गई और अधिक से अधिक मतदान करने हेतू समझाया गया। मतदान जागरूकता हेतू रंगोली बनाकर ग्रामवासियों को सी.डी.पी.ओ महिला बाल विकास विभाग एवं एन.आर.एल.एम टीम द्वारा मतदान का महत्व और उपयोगिता बताते हुए शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।
