गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

मप्र शासन के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा रविवार को दतिया पहुँचे और सुबह 11 बजे बम बम महादेव पार्क में आयोजित दाना-पानी अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व गृहमंत्री ने पार्क में पक्षियों के लिए सकोरे टांगे। इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए डाक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि गर्मियां शुरू हो चुकी हैं और आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ेगी गर्मियों के दिनों में बेजुबान पक्षियों के संरक्षण के लिए हमें दाना-पानी की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें एक नवाचार और करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे घरों में लगे पंखों पर गौरैया चिड़ियां अक्सर आकर बैठती हैं, हम जब तक बैठें तब तक पंखे का इस्तमाल करें उसके बाद हमारी अनुपस्थिति में पंखा बंद रखें जिससे गौरैया चिड़ियाँ संरक्षित रहें। उन्होंने कार्यक्रम आयोजक समाजसेवी डॉ राजू त्यागी की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में मौजूद जबालपुरम धाम जबलपुर के महंत ने कहा कि हम कुछ लेके आए नहीं और न ही कुछ लेके जाएंगे, मुख से लिया हुआ नाम और हाथ से दिया हुआ दान ही हमारा परमार्थ है। समाजसेवी डॉ राजू त्यागी द्वारा गत वर्ष दाना-पानी अभियान की शुरुआत की गई थी। इस दौरान राजेश त्यागी, अंकुश दांगी, अतुल भूरे चौधरी, विक्की पटवा, गुड्डी साहू, वीरेंद्र दांगी, जितेंद्र दांगी, राकेश मुखरैया, कृष भंवानी, रामविलास त्यागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
