मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शासकीय कन्या हिन्दी माध्यमिक शाला सिंधीपुरा में उच्च श्रेणी शिक्षक नरेन्द्र बाबूलाल बनोरिया को शासकीय शिक्षा विभाग में 40 वर्ष पूर्ण होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के प्रधान पाठक शत्रुघ्न तायडे द्वारा नरेन्द्र बनोरिया एवं प्रेमलता बनोरिया सहित अन्य आमंत्रित अतिथिगण में श्रीनारायण तिवारी, सुनील गुजराती, जगदीश सिंह हजारी, राजेश शाह, चन्द्रकांत यादव, चम्पालाल धनगर, राजेश दलाल, सुरेश बनौरिया को सम्मान सहित मंच पर बिठाया गया। विद्यालय परिवार से रजनी पालीवाल, सपना पाटीदार, वंदना जवादें, संगीता कोठीवाला, यशोदा सोनवणे, संगीता प्रजापति, सुनीता मालवीय, रेखा निंबोरकर, संध्या करंजीकर, अर्चनाबाई, माधुरी, योगिताबाई, विकास जवादे, संजय हनुमत खेडे़कर, भीकाजी झरोखे द्वारा पुष्प गुच्छ एवं पुष्प माला से सम्मानित किया गया।
प्रधान पाठक शत्रुघ्न तायडे तथा शाला परिवार सदस्यों द्वारा श्रीफल एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित करने के साथ ही स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। वरिष्ठ अध्यापिका हसीना काटोल द्वारा सेवा निवृत्त शिक्षक नरेन्द्र बनौरिया का जीवन परिचय एवं शिक्षा विभाग में उनके योगदान की प्रशंसा की गई। उनके सादा जीवन, उच्च विचार, मधुर व्यवहार पर सभी ने तालियां की गड़गड़ाहट के साथ ज़ोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर शत्रुघ्न तायडे, सुनील गुजराती, जगदीश सिंह हजारी, चंपालाल धनगर, आशीष बनोरिया, अभिलाषा बाथो द्वारा अपने विचार रखने के साथ उनके आगामी जीवन हेतु शुभकामनाएं दी गई।
