मेघनगर नारायण सेवा संस्थान उदयपुर एवं रोटरी क्लब अपना ने आयोजित किया नि:शुल्क शिविर | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240329-WA0121-1.mp4
New India Times

मेघनगर में शुक्रवार को नारायण सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा 57 दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ और पैर लगाए गए। शहर के महावीर भवन में रोटरी क्लब अपना मेघनगर के सहयोग से आयोजित शिविर में पूर्व से पंजीकृत दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण लगाकर उनका जीवन सफल बनाया गया।

मेघनगर नारायण सेवा संस्थान उदयपुर एवं रोटरी क्लब अपना ने आयोजित किया नि:शुल्क शिविर | New India Times

कृत्रिम उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ पत्रकार राजेंद्र सिंह सोनगरा, समाजसेवी मांगीलाल खेमसरा, क्लब के सहायक गर्वनर रवि मेहता, डॉ जीतु मौर्या, रोटरी क्लब अपना की अध्यक्ष श्रीमती चंदनबाला शर्मा, सचिव माया शर्मा ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240329-WA0138.mp4

शिविर में काॅल टु ऑर्डर रो. गोविन्द सिंह चौहान एवं चतुर्वेद मंत्र का वाचन मांगीलाल नायक द्वारा किया गया। नारायण सेवा संस्थान के प्रतिनिधि हरीप्रसाद नड्डा ने संस्थान की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान देश के हर गांव-कस्बे में दिव्यांगजनों की सेवा के लिए काम कर रहा है। विदेशों में भी संस्थान अपने सेवा प्रकल्पों को विस्तारित कर वहां भी सेवा का काम कर रहा है।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240329-WA0124.mp4

श्री नड्डा ने कहा कि समाज के दान दाताओं और भामाशाह की मदद से दिव्यांगजनों के जीवन में बदलाव लाने का यह पुनीत काम वर्षों से अनवरत जारी है और भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा। रोटरी क्लब अपना की अध्यक्ष चंदनबाला शर्मा ने क्लब की सेवाओं की जानकारी साझा करते हुए समाज के लिए और अच्छे कार्य करने की अपनी मंशा जाहिर की।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240329-WA0137.mp4

रवि मेहता ने कहा की मेघनगर क्लब की गतिविधियों से जिले सहित मंडल के सभी क्लब प्रभावित है, मेघनगर के प्रकल्पों की सराहना ना सिर्फ जिले अपितु पूरे 3040 मंडल में होती है। राजेंद्र सिंह सोनगरा ने दिव्यांगजनों के लिए आयोजित शिविर के लिए दोनों स्वयंसेवी संस्थाओं को धन्यवाद दिया। इस दौरान कई दिव्यांगजनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे जब वे यहां आए थे तो दुःखी थे क्योंकि चल नहीं सकते थे मगर जब जा रहे हैं तो सुखी हो कर जा रहे हैं, क्योंकि कृत्रिम पैर की मदद से वे चलने में सक्षम हो गये।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240329-WA0136.mp4

शिविर में उज्जैन से आए एक दिव्यांग ने सेवा कार्य से प्रभावित होकर नारायण सेवा संस्थान को 11 हजार की सहयोग राशी भेंट करने की घोषणा की। नारायण सेवा संस्थान के प्रतिनिधि श्री नड्डा ने अतिथियों सहित शिविर में सहयोग करने वाले स्वयं सेवकों का बहुमान कर रोटरी क्लब अध्यक्ष का मेवाडी साफे और सचिव को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240329-WA0135.mp4

कृत्रिम अंग वितरण के साथ शिविर स्थल पर मौजूद लोगों का दाहोद के होम्योपैथी के डॉ. जीतू ने  नि:शुल्क उपचार एवं उचित परामर्श दिया। इस अवसर पर क्लब के पंकज राॅका, विनोद बाफना, प्रेमलता भट्ट, कुसुम सोलंकी, जयंत सिंघल, महेन्द्र सोलंकी, कांतिलाल नीमा, कयूम खान, नीरज श्रीवास्तव, सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन रो. भरत मिस्त्री ने किया एवं आभार डॉ. किशोर पड़वाल ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version