मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

इन दिनों ऑनलाइन पोर्टल और ऑनलाइन संगठन से जुड़ने का रुझान बढ़ते जा रहा है। बुरहानपुर के वरिष्ठ पत्रकार उदय वर्मा के भाई एवं मांहिरा न्यूज़ पोर्टल के संचालक मोहन रघुवंशी ऑल इण्डिया मीडिया एसोसिएशन (aima) के जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। मोहन रघुवंशी ने बताया कि उन्होंने ऑल इंडिया मीडिया संगठन की ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण की थी इसके चलते उन्हें ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन की ज़िला इकाई के गठन की सूचना मिली जिसमें उन्होंने ऑनलाइन आवेदन कर दिया। ऑनलाइन चुनाव में मोहन सिंह रघुवंशी अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इसके चुनाव 16/3/2024 को ऑनलाइन संपन्न हुए थे। जिसमें उन्हें अध्यक्ष चुना गया है। इस उपलब्धि पर ईष्ट मित्रों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सभी सदस्यों और स्नेहियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।
