रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, जयपुर (मप्र), NIT:

राजस्थान के सीकर जिला शेखावाटी की स्वर कोकिला नंदिनी त्यागी राजस्थान दिवस पर ब्रिटेन में अपनी मधुर आवाज़ से प्रवासी भारतीयों को मंत्र मुग्ध करेंगी। ब्रिटेन में रहने वाले राजस्थानी प्रवासी शेखावाटी स्वर कोकिला की आवाज़ का आनंद लेंगे राजस्थान चेरिटेबल ट्रस्ट”के बैनर तले लंदन में यह समारोह राजस्थान दिवस 30 मार्च को आयोजित होगा। इस अवसर पर वहां चंग, ढप्प के साथ राजस्थानी नृत्य का भी आयोजन होगा।
राजस्थान चेरिटेबल ट्रस्ट वर्षों से राजस्थान के सरकारी स्कूल के बच्चों को शिक्षा हेतु आर्थिक तौर पर सहायता प्रदान करता है और इस बार राजस्थान के 75 वें स्थापना दिवस पर उन्होंने इस बड़े कार्यक्रम को आयोजित कर राजस्थानी संस्कृति को विदेश में भी गुंजायमान करने का प्रयास किया है। नंदिनी लंदन के साथ साथ आयरलैंड के डबलिन में भी अपनी मायड़ भाषा के लोक गीत और परम्परागत धमाल की स्वर लहरिया बिखेरेंगी।। 7 दिवसीय लंदन प्रवास के दौरान वह वहां अपने सह गायक डॉ संजय बिरख के साथ इन आयोजन में शामिल होंगी। राज्य की प्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी कुरजा के निर्देशक लोक गायक संजय बिरख मूल रूप से झुंझुनूं जिले के रहने वाले हैं।
