मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

होली के पावन पर्व पर बुरहानपुर विधायक एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने अपने निवास पर कार्यकर्ताओं को अपने समर्थकों को होली के मुबारकबाद दी। उन्होंने शहर के अनेक स्थानों में आयोजित होली उत्सव कार्यक्रमों में शामिल होकर अपने विशेष चिर परिचित अंदाज़ में बधाइयां दी। सोशल मीडिया पर प्रसार आईटी अपने 38 सेकंड की वीडियो में श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने अपने अंतर्मन की भावना व्यक्त की। मुख्य रूप से उन्होंने कहा कि होली रंगों का उमंग, उत्साह, अपनापन स्नेह और सबके साथ बराबरी का उत्साह है। यह बसंत का उत्साह है। यह आनंद का उत्सव है। खेती किसानी के फसल आने का उत्साह है। आप सभी को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने कहा कि ईश्वर से मेरी यही कामना है कि रंगों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। आपका जीवन हरपल उत्साह, उमंग, प्यार एवं खुशियों के रंगों से सराबोर रहे।
