छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन थाना प्रभारी सस्पेंड व दो सीएसपी हटाये गये | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन थाना प्रभारी सस्पेंड व दो सीएसपी हटाये गये | New India Timesभोपाल हबीबगंज रेलवे पटरी के पास बीते 31 अक्टूबर की रात एक छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन थाना प्रभारियों को सस्पेंड कर दिया गया है, वही दो सीएसपी को हटाये जाने का आदेश दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक ली। बैठक के दौरान गैंगरेप मामले की हाई लेवल कमेटी गठित कर जांच कराए जाने के निर्देश सीएम ने दिए हैं। इसके अलावा लापरवाही बरतने के आरोप में हबीबगंज थाना टीआई रविन्द्र यादव, एमपी नगर थाना टीआई संजय सिंह बैस, जीआरपी हबीबगंज टीआई मोहित सक्सेना को सस्पेंड किया गया है, वहीं हबीबगंज सीएसपी भूपेन्द्र सिंह और एमपी नगर सीएसपी कुलवंत सिंह को हटाया गया है।
विदित हो कि बीते 31 अक्टूबर को हबीबगंज रेलवे लाइन पटरी को पार कर कोचिंग से घर लौट रही एक 19 वर्षीय छात्रा के साथ चार आरोपियों ने गैंगरेप किया था। वारदात के समय चारों आरोपी नशे में धुत थे। वारदात के बाद छात्रा ने जीआरपी, एमपी नगर और हबीबगंज थाने पहुंचकर अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाना चाही थी, लेकिन तीनों थानों की पुलिस एक दूसरे के थाना क्षेत्रों के घटना स्थल बतलाकर रिपोर्ट लिखने से बचती रही थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version