मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर में स्टेट मीडिया मीट 2024 का प्रदेश स्तरीय आयोजन तीन पत्रकार संगठनों के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। इस आयोजन में राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत मध्य प्रदेश इकाई की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। संगठन के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने अपने काफिले को आगे बढ़ाने के लिए संगठन आत्मक नियुक्ति करते हुए पत्रकार कलीम खान को ज़िला इकाई का अध्यक्ष एवं पत्रकार केतन शर्मा को जिला महासचिव नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर वरिष्ठ पत्रकार रिज़वान अंसारी सहित अनेक पत्रकार बंधुओ ने नव नियुक्त दोनों पदाधिकारीगण को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश महासचिव मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला का आभार माना है।
