धारणी ग्रामीण पाथरपुर में बाघ ने किया किसान के जानवर पर हमला | New India Times

ज़फ़र खान, अकोट/अंकोल (महाराष्ट्र), NIT:

धारणी ग्रामीण पाथरपुर में बाघ ने किया किसान के जानवर पर हमला | New India Times

धारणी ग्रामीण पाथरपुर निवासी सीताराम जयराम भिलावेकर के जानवर पर शाम चार बजे बाघ ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल गोवंश की हालत गंभीर होने के बावजूद भी वनविभाग प्रशासन की ओर से कोई सहायता दिखाई नहीं देने से महाराष्ट्र जनक्रांति सेना के अध्यक्ष मन्ना धरसिंबे आक्रमक होते दिखाई दिए वा खबर मिलते ही तत्काल पीड़ित गोवंश के मालिक के घर पहुंच कर गांव वासियों से चर्चा कर घटना के संदर्भ में गंभीरता से कदम उठाए वा संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी से फोन पर इस गंभीर विषय पर चर्चा की साथ ही वन परिक्षेत्र अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ऐसी प्रतिक्रिया दी है।

अब देखना यह हैं कि गरीब किसान के जानवर के जख्मों पर वन परिक्षेत्र अधिकारी कर्मचारी मरहम लगाने का काम करते हैं या नमक छिड़कने का कार्य करते हैं ऐसी चर्चा सूत्रों द्वारा ग्रामीण परिसर में चर्चित होती दिखाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version