आर्ट ऑफ़ लिविंग का छः दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम शिविर 26 मार्च 2024 से | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आर्ट ऑफ़ लिविंग का छः दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम शिविर 26 मार्च 2024 से | New India Times

जीवन जीने की कला सिखाने वाली आध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ़ लिविंग का 06 छः दिवसीय आनंद की अनुभूति शिविर (हैप्पीनेस प्रोग्राम) मंगलवार 26 मार्च 2024 से सुंदर नगर स्थित श्री श्री ज्ञान मंदिर सभागृह में प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से सुबह 9:00 बजे आयोजित किया गया है। शिविर का समापन रविवार 31 मार्च 2024 को होगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए संस्था के प्रशिक्षक अधिवक्ता संतोष देवताले और विजय दुंबानी ने बताया कि इस शिविर में विश्व प्रख्यात सुदर्शन क्रिया के माध्यम से प्रतिभागियों को हंसते-हंसाते तनाव रहित जीवन जीने की कला सिखाई जाती है।

यह शिविर मधुमेह (डायबिटीज) सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, सायटिका मोटापा, दुबलापन,अनिद्रा जैसे रोगों के साथ-साथ मनोविकार से संबंधित आत्मविश्वास में कमी और अवसाद (डिप्रेशन) जैसी बीमारियों के लिए बहुत ही कारगर है। संस्था के प्रशिक्षक रविंद्र पंडित ने बताया कि शहर में 8000 से अधिक महिला पुरुष साधक इस सुदर्शन क्रिया के माध्यम से अपने जीवन में आनंद की अनुभूति के साथ तनाव रहित जीवन का आनंद ले रहे हैं। 18 वर्ष से अधिक उम्र के कोई भी महिला पुरुष इस शिविर में भाग ले सकते हैं। संस्था के योगेश श्रॉफ, रवि बूटे, रवि दुटटे, लक्ष्मण मित्तल, दीपक अदमने, मोना दुंबानी ने नगर वासियों से शिविर में भाग लेने का आग्रह किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version