पति-पत्नी एवं एक अन्य आरोपी के पास से 3 लाख 85 हजार की स्मैक व स्विफ्ट कार बरामद | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240324-WA0116.mp4
New India Times

पुलिस ने ग्राम बेलढाना में दो अलग-अलग ठिकानों से 3,85,000 की अवैध रूप से मादक पदार्थ स्मैक बरामद की है एवं एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार में स्मैक की बिक्री करते थे। एसडीओपी शशिकांत सरयाम ने बताया की देवरी पुलिस ने बेलढाना गांव में मन्नू उर्फ मनोज लोधी प्रताप मेहरबान लोधी उम्र 35 साल के कब्जे से 15 पॉइंट 52 ग्राम कीमत 1,55,000 की स्मैक, 10,000 कीमती मोबाइल जप्त किया है।

पति-पत्नी एवं एक अन्य आरोपी के पास से 3 लाख 85 हजार की स्मैक व स्विफ्ट कार बरामद | New India Times

दूसरे स्थान से प्रदीप दुबे की पत्नी नम्रता दुबे के कब्जे से 20 पॉइंट 35 ग्राम स्मैक, कीमत 2,30,000 रुपए एवं स्विफ्ट कर क्रमांक एमपी 15 सीसी 5829 कीमत 5 लाख रुपए जप्त की गई है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीसी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। एसडीओपी शशिकांत सरयाम ने बताया कि आरोपियों के तार कहां से जुड़े हैं इस बात की विवेचना की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version