झाबुआ के अन्तिम भगोरिया मेले में उमड़ा जन सैलाब | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ के अन्तिम भगोरिया मेले में उमड़ा जन सैलाब | New India Times

आदीवासी बाहुल्य झाबुआ जिले के अन्तिम भगोरिया महोत्सव अपने पुरे सबाब पर रहा।
प्रातः से ही भगोरिया मेले में युवक युवतियां अपनी अपनी गोलीयों के साथ सुबह से ही मेला मैदान में पहुंचने लगी थी। दुर दराज से आकर्षक श्रृंगार एवं फैशनेबल पोशाक मुंह में पान पाउच चबाते हुए मेला प्रेमियों ने झुले चकरी बर्फ गोला कुल्फी आदि ठंडाई सामग्री के साथ मिठाई गांडी माजम आदी का लुत्फ उठाया। सुबह से ही भगोरिया हाट में आने के लिए ग्रामीण अंचलों से कोई पैदल तो कोई टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर वाहनों से भगोरिया हाट में  पहुंचे अन्तिम भगोरिया हाट होने की वजह से आपार जन सैलाब उमड़ा। पिपडी बाजे की गूंज चारो और सुनाई दे रही थी। युवाओं की टोलीयां हंसी ठीठोरी कर थिरकते नज़र आए। अन्य संगठनों एवं राजनीति पार्टीयों ने भी ढोल मादल की थाप एवं थाली की खनखनाहट पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए भगोरिया उत्सव का आनंद लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version