मुरैना में एक घर से 77 लाख 78 हज़ार रुपए कैश हो गया चोरी, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

पवन परूथी, मुरैना/ग्वालियर (मप्र), NIT:

मुरैना में एक घर से 77 लाख 78 हज़ार रुपए कैश हो गया चोरी, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

मुरैना में एक घर से 77 लाख 78 हज़ार रुपए कैश चोरी हो गया। इस चोरी से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि पुलिस ने इस घटना के 12 घंटे के अंदर ही चोर का पता लगा लिया। केस का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने सभी नगदी बरामद कर ली है। दरअसल, चोर कोई और नहीं बल्कि फरियादी की बहू ही निकली। पुलिस ने बहू और उसके एक सहयोगी को पकड़ लिया है। यह मुरैना जिले के रिठौरा थाना क्षेत्र की घटना है।

बड़वारी गांव में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर की अलमारी में रखे 77 लाख रुपए गुरुवार शुक्रवार की रात गायब हो गए। रिठौरा पुलिस ने 12 घंटे की मशक्कत के बाद नकबजनी को लेकर दो लोगों को नामजद किया और उनके कब्जे से चोरी गई रकम बरामद कर ली। जानकारी के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर भानु प्रताप बाल्मीक ने कुछ दिन पहले पिपरसेवा में छह बीघा जमीन बेची थी। उसकी रकम में से कुछ पैसा बैंक में आया था और 77 लाख रुपए घर पर अलमारी में रख दिए।

गुरुवार-शुक्रवार की रात प्रॉपर्टी डीलर अपने पिता के साथ छत पर सो रहा था और  बधु संगीता बाल्मीक नीचे कमरे में सो रही थी। रात में संगीता ने ऐंडोरी भिंड फोन कर अपने सहयोगी अरविंद को बड़वारी बुलाया और अलमारी में से 77 लाख रुपए की रकम उसे दे दी। शुक्रवार सुबह 8 बजे प्रॉपर्टी डीलर ने अलमारी में रकम चेक की तो गायब मिली। मामला
रिठौरा थाने तक पहुंचा तो टीआई जितेंद्र दोहरे ने फरियादी की बहू से पूछताछ की तो उसने जुर्म कुबूल कर बताया रकम अरविंद के हवाले कर दी है। पुलिस ने दबिश देकर अरविंद को दबोचा और उसके कब्जे से रकम बरामद कर ली। पुलिस ने महिला संगीता व अरविंद को आरोपी बनाया है। दोनों को शनिवार कोर्ट में पेश किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version