रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में आजाद दिव्यांग कल्याण समिति मेघनगर के द्वारा जिला कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के मार्गदर्शन में स्वीप गतिविधि के तहत मेघनगर भगोरिया पर्व के उपलक्ष्य में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत मेहन्दी-रंगोली द्वारा स्थानीय लोगों को आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में रंगोली व मेहन्दी बनाकर शत् प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में समाज सेवी नीरज श्रीवास्तव, म.प्र. जन अभियान परिषद, ब्लाक समन्वयक श्रीमती रीना तिवारी, आजाद दिव्यांग कल्याण समिति मेघनगर के अध्यक्ष कमलेश राठौर उपस्थित थे।
