अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल यूथ करेज (BYC) हाजी मोहम्मद इमरान हारून की टीम ईद उल फितर को देखते हुए ज़रूरतमंद बच्चों की मदद कर उनके चेहरों पर खुशियाँ बिखेरने की कोशिश कर रही है। हर साल की तरह इस साल भी ईद को देखते हुए ज़रूरतमंद बच्चों के लिए ईद के कपड़ों की तैयारियां शुरू कर दी है। ऐसे में हमारा भी फर्ज़ बनता है कि हम मदद करें ताकि ईद के मौके पर ज़रूरतमंद बच्चों के चेहरों पर भी खुशियां लाई जा सके। भोपाल यूथ करेज (BYC)की टीम इस चैनल के माध्यम से लोगों से अपील कर रही है कि ज़रूरतमंद बच्चे बच्चियों के लिए एक जोड़े कपड़े की मदद कर ईद उल फितर की खुशियों में शामिल करें। इन्हें भी अपने बच्चों की तरह समझें।
भोपाल यूथ करेज (BYC) टीम के हाजी इमरान का कहना है कि हमने इन ज़रूरतमंद बच्चों के लिए ईद की तैयारी शुरू कर दी है। आप गूगल पे, फोन पे के माध्यम से भी 9893709936 ज़रूरतमंद बच्चों की मदद कर सकते हैं या आप खुद भी हमारी टीम के ज़रिए नए कपड़े देकर उन ज़रूरतमंद यतीम बच्चे, बच्चियों को भी इस ईद की खुशी में शामिल कर सकते हैं।
