पुलिस द्वारा आचार संहिता के दौरान वाहन चेकिंग में चार लाख नब्बे हजार रुपये किया गया बरामद | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240323-WA0195.mp4
New India Times

आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान के द्वारा अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों को भी अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर आने-जाने वाले वाहनों व संदिग्धों की प्रभावी चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है।

पुलिस द्वारा आचार संहिता के दौरान वाहन चेकिंग में चार लाख नब्बे हजार रुपये किया गया बरामद | New India Times

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी (ग्रामीण) श्री चन्द्रभान सिंह चढ़ार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पनिहार निरीक्षक धवल सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना बल की टीम द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 23.03.2024 को पनिहार थाने के सामने चेकिंग कराई जा रही थी, तभी शाम 07.00 बजे बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी-07-जीबी-0438 शिवपुरी से ग्वालियर की तरफ आता दिखा, जिसने पुलिस की चेकिंग देखकर अपना वाहन बोलेरो पीछे की तरफ वापस घुमाकर ले जाने का प्रयास किया गया। वाहन संदिग्ध होने से वाहन का पीछा किया तो टोल नाका के पास वाहन को रोककर थाने के सामने लाये और चालक का नाम व पता पूछा तो उसने संजू सिंह पुत्र हनुमंत सिंह बघेल उम्र 26 साल निवास देहगवां थाना मौ जिला भिण्ड का रहने वाला बताया। वाहन वापसी भगाने का कारण पूछा तो संतोष जनक उत्तर नहीं दिया। पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी ली गई तो चालक संजू सिंह द्वारा स्वयं अपनी गाड़ी में चालक सीट के पीछे सीट की जेब में 4,90,000/- रुपये (चार लाख नब्बे हजार रुपये) रखा होना बताया। उक्त रकम कहां से लाया इस संबंध में कोई संतोष जनक जबाव नहीं दिया और ना ही उक्त नगदी रखने के संबंध में कोई दस्तावेज़ प्रस्तुत किया और उसने शिवपुरी से उक्त रकम अज्ञात व्यक्ति से लाना बताया। वाहन चेकिंग के दौरान किसी भी राजनैतिक पार्टी की प्रचार-प्रसार सामाग्री नहीं पाई गई। संजू सिंह बघेल द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता में 50,000/- रुपये से अधिक रकम लाने ले जाने के नियम का उल्लंघन करने पर उक्त रकम जप्त की जाकर इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई है।

बरामद माल:- बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी-07-जीबी-0438 एवं 4,90,000/- रुपये (चार लाख नब्बे हजार रुपये) नगदी।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी पनिहार निरी. धवल सिंह चौहान, सउनि किशोर सिंह भदौरिया, आरक्षक चन्द्रसेन धाकरे, आरक्षक रविन्द्र सिंह, आरक्षक लोकेन्द्र जाट, आरक्षक रूपेन्द्र शर्मा, आर. बृजेश यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version