अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी असंवैधानिक, मोदी की तानाशाही: सतपाल तंवर | New India Times

फैज़ान खान, गुरुग्राम/नई दिल्ली, NIT:

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी असंवैधानिक, मोदी की तानाशाही: सतपाल तंवर | New India Times

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार करके 6 दिन के रिमांड पर ले लिया है। दिल्ली का सियासी पारा गर्म है। इस पूरे प्रकरण के बीच भीम सेना की एंट्री भी हो गई है। भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तानाशाही करार दिया है। तंवर ने प्रेस बयान जारी करके कहा कि लोकतंत्र में एक-एक करके विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा रहा ताकि मोदी जी खुलकर अपनी हिटलरशाही कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि ईडी को मोहरा बनाकर की गई अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार अलोकतांत्रिक है।

भीमसेना प्रमुख सतपाल तंवर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खुलकर समर्थन में आ गए हैं। तंवर ने केजरीवाल की गिरफ्तारी का खुलकर विरोध करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह तानाशाही रवैया चुनाव से ठीक पहले एक बड़ी साजिश की तरफ इशारा करता है। भीमसेना चीफ सतपाल तंवर ने चेतावनी दी है कि मोदी जी संविधान का गलत इस्तेमाल ना करें और कानूनों का दुरुपयोग ना करें। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को दबाने की कार्रवाई तानाशाही का परिचायक है। तंवर ने अपने बयान में भरोसा दिया कि भीम सेना पूरे विपक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। भीम सेना के सुप्रीमो नवाब सतपाल तंवर के अपने बयान में बड़े तेवर दिखाए हैं और बीजेपी सरकार को बहुत ही साइलेंट धमकी दी है। तंवर ने अपने चिर परिचित अंदाज वाले तेवर दिखाते हुए साफ कर दिया कि भीम सेना राजनीति में भी बीजेपी, आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टक्कर देने के लिए तैयार है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version