नगर परिषद मेघनगर ने भगोरिया महोत्सव एवं होली की बधाई व दी शुभकामनाएं | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

नगर परिषद मेघनगर ने भगोरिया महोत्सव एवं होली की बधाई व दी शुभकामनाएं | New India Times

पारंपरिक भगोरिया पर्व नगर परिषद द्वारा मनाया गया। जिसमें आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नगर परिषद द्वारा वोटर सेल्फी पाईट भी बनाई गई थी, जहां पर आम नागरिकों द्वारा सेल्फी ली गई  साथ ही हस्ताक्षर पटल पर भी मतदाताओं द्वारा हस्ताक्षर किए गए एवं अपर कलेक्टर  मुजाल्दा  द्वारा भगोरिया  में आए हुए लोगों को मतदाता जागरूकता के लिए शपथ भी दिलवाई गई।

नगर परिषद मेघनगर ने भगोरिया महोत्सव एवं होली की बधाई व दी शुभकामनाएं | New India Times

महिला बाल विकास विभाग द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु रांगोली भी बनाई गई एवम पारंपरिक वेश भूषा में लोक नृत्य की  सुंदर प्रस्तुति भी दी गई। तत्पश्चात नगर परिषद मेघनगर द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें सभीे  महिलाओं ने अपने हाथों पर चुनाव के स्लोगन लिख रखे थे ‌‌जिसमें 13 .05.2023 को वोट डालने जाना है यह भी यह भी मुख्य स्लोगन था।

नगर परिषद मेघनगर ने भगोरिया महोत्सव एवं होली की बधाई व दी शुभकामनाएं | New India Times

निकाय क्षेत्र अंतर्गत मुकेश सोनी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी  विजेंद्र कटारे, राजस्व निरीक्षक रामसिंह मचार, कस्बा पटवारी  दिलीप भूरिया एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा , उपयंत्री सुरेश गणावा नोडल अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक सोहन रावत, स्टोर कीपर सुनील डामोर, सहायक लेखा  प्रवीण ठाकुर एवम अन्य नगर परिषद कर्मचारीगण मादल और ढोल की थाप पर जमकर थिरके और मेरा वोट मेरा अधिकार है विस्तृत में उपस्थित जन समुदाय को समझाइश दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version