अबरार अहमद खान, लखनऊ, NIT;
एकता समाज समिति के राष्ट्रीय अध्य्क्ष मौलाना मुहम्मद अकरम के नेतृत्व में शामली उत्तर प्रदेश के राज होटल में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बलराज सिंह मुखिया को सभी साथियो की सहमति से जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
इस मौके पर मौलाना मोहम्मद अकरम ने सम्बोधित करते हुये कहा कि आज हमें आपसी भाई चारह की बहुत सख्त ज़रूरत है। आज हमारे समाज से एकता और भाई चारह खत्म होती जा रही है। मौलाना ने संगठन को मज़बूत करने एवं समाज में एकता और भाई चारा बढ़ाने की लोगों से अपील की।
बैठक में शामिल सभी सदस्यों नेसमिति को मजबूत करने के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर हाजी साजिद, प्रदीप चौधरी, सचिन राना प्रदेश सचिव, चौधरी गय्यूर मंडल अध्य्क्ष सहारनपुर, गयास खान, डॉ नूर मुहम्मद प्रधान आबाद खान मौलाना रियासत , ताज मुहम्मद आदि लोग मौजूद रहे।
