जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मध्यप्रदेश ), NIT;
हरदा पुलिस कप्तान के निर्देश पर करताना पुलिस ने वाहन चालकों को मिठाई बांटकर ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी है। पुलिस के लगातार नई नई पहल से पुलिस स्टाफ व् शहर की जनता को कॉफी उत्साह नजर आ रहा है। वहीं पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के निर्देशानुसार करताना पुलिस चौकी स्टाफ़ उनि कंचनसिह ठाकुर , HC नानकराम , ओमप्रकाश , आरक्षक अब्बास , नीरज एवं मेतू के द्वारा वाहन चालकों को मिठाईयाँ बाँटकर ट्रैफ़िक नियमों की जानकारी दी गयी एवं हेलमेट लगाकर वाहन चलाने एवं ट्रक व बस ड्राइवरों को यूनीफ़ॉर्म एवं बैच लगा कर वाहन चलाने एवं शराब पीकर वाहन ना चलाने के अनुरोध किया गया।
पुलिस के इस रवैये से वाहन चालक भी काफी प्रभावित हुए।
