रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:
कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान (जिला नोडल स्वीप) के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत खवासा में स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत महिला एवं पुरुषों द्वारा मतदान की शपथ ली गई तथा ग्रामीण जनों को भी शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित करने का संकल्प लिया गया।
