बृज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित रंगोत्सव 2024 का मंडलायुक्त ने किया शुभारंभ | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

बृज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित रंगोत्सव 2024 का मंडलायुक्त ने किया शुभारंभ | New India Times

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा श्री राधा बिहारी इंटर कॉलेज बरसाना में आयोजित रंगोत्सव 2024 कार्यक्रम का मंडलायुक्त श्रीमती रितु माहेश्वरी ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। दीप प्रज्ज्वलन में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, वीसी एमवीडीए / सीईओ ब्रज तीर्थ विकास परिषद श्याम बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दुबे, सचिव एमवीडीए अरविंद कुमार द्विवेदी तथा ओ.एस.डी एमवीडीए प्रसून द्विवेदी मौजूद रहे।

मंडलायुक्त ने कार्यक्रम में सभी लोगों को संबोधित करते हुए रंगोत्सव 2024 की बहुत बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के गठन के बाद ब्रज की होली को और अधिक भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने ब्रज की परंपराओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने सम्पूर्ण ब्रज का विकास किया है, जिसमें बरसाना, गोकुल, नंदगांव, वृंदावन आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि जनपद मथुरा में जितने हेरिटेज स्थल है, उतने हेरिटेज स्थल और कही नहीं है।

मंडलायुक्त ने रंगोत्सव 2024 को भव्यता के साथ कराने हेतु उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंडलायुक्त ने कहा कि मथुरा की होली विश्व प्रसिद्ध है। देश विदेश से लाखों की संख्या के श्रद्धालु होली में सराबोर होने ब्रज भूमि में आते हैं। ब्रज में जितने प्रकार की होली खेली जाती है उनती पूरे भारत में कहीं नहीं खेली जाती है। ब्रज में लड्डू होली, लट्ठमार होली, रंगों की होली, फूल होली, छड़ीमार होली आदि प्रकार की होली खेली जाती है। रंगोत्सव शुभारंभ के अवसर पर मंच पर बृज संस्कृति में रंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। जिसमें गीतांजली शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गयी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version