लोक निर्माण मंत्री एवं कलेक्टर के आश्वासन पर माने हम्माल, एक सप्ताह से हड़ताल पर थे हम्माल | New India Times

तरिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT; ​लोक निर्माण मंत्री एवं कलेक्टर के आश्वासन पर माने हम्माल, एक सप्ताह से हड़ताल पर थे हम्माल | New India Timesकृषि उपज मंडी प्रांगण में पिछले एक सप्ताह से चल रही हम्मालों-तुलावटी की हड़ताल अंतत: लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह एवं कलेक्टर के आश्वासन पर खत्म हुई,  सभी हम्माल तुलावटी काम पर लौट आए हैं। हम्माल 20 के स्थान पर 15 प्रतिशत हम्माली बढ़ाए जाने पर राजी होएगए हैं। व्यापारियों व हम्मालों के बीच सुलह के बाद ही दूर दराज से आए किसानों की उपज की नीलामी कराई गई। हम्मालों ने अपना कार्य प्रारम्भ कर दिया है जिससे किसानों ने भी राहत की सांस ली है। 

कृषि उपज मंडी समिति के पंजीकृत 85 हम्माल एवं 22 तुलावटी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1 सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। जिसमें मंडी में किसानों की उपज बिकना बंद होने से किसानों द्वारा सागर भोपाल मार्ग पर चक्का जाम कर दिया गया था। व्यापारियों एवं हम्मालों की तनातनी चलने से 1 सप्ताह तक मंडी का कारोबार बंद रहा।

 कृषि उपज मंडी सचिव एपीएस बिलोदिया ने NIT सांवाददाता को बताया कि 15 प्रतिशत मूल्य वृद्धि के लिए गत दिनों लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह, कलेक्टर भावना वालिंबे, पुलिस अधीक्षक जगत सिंह राजपूत, एवं जिला पंचायत सीईओ अमरदीप सिंह, मण्डी अध्यख राधाबाई बरकरे, मण्डी उपाध्यक्ष माधो सिंह लोधी, मण्डी सदस्य योगेन्द्र यादव ने व्यापारियों व हम्मालों की बैठक में दोनो पक्ष राजी हो गए थे लेकिन बाद में हम्माल एक छोटी सी मांग पर अड़े रहे। सोमवार को एक बार फिर किसानों के हितों को लेकर प्रयास किए गए तब हम्माल संघ अध्यक्ष शिवराज सिंह एवं प्रतिनिधी विकास नामदेव ने लोक निर्माण मंत्री एवं कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा के उपरांत 15 प्रतिशत वृद्धि को स्वीकार कर लिया। 

तय हम्माली के दाम इस तरह रहेगें…..

आवक किसानी तोल छल्ली किसान से 7 रूपए, जावक पाला गाडी लोड तौल व्यापारी से 8 रूपए 5 पैसे, प्रति बोरा, लदाई एवं उतरवाई 2.85 प्रति बोरा व्यापारी से, ढेर पलटवाई एवं स्थान परिवर्तन कार्य 2.85 सिंग्ल जानी छनाई प्लस तौल पाला 11 रूपए प्रति बोरा, डबल जाली छनाई प्लस तौल 12.65 रूपए प्रति बोरा, मशीन छनाई प्लस जावक 15 रू. प्रतिबोरा,कटटी तुलाई 50-60 किलो वजन में 4.60 प्रति कटटा, कट्टी लदाई उतरवाई 1.75 प्रति बोरा, कार्य सुबह 11 से रात 11 बजे तक का समझौते में तय पाया गया है। 

व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय होश वालों का कहना है कि लोक निर्माण मंत्री एवं कलेक्टर महोदया द्वारा हड़ताल खत्म करने की दिशा में प्रयास किए जाने पर दूरभाष पर उनसे चर्चा उपरांत हम्मालों तुलावटियों द्वारा हड़ताल खत्म हो गई है हमने हम्मालो की मांग 15 प्रतिशत वृद्धि को स्वीकार कर लिया। कृषि उपज मंडी में नीलामी के साथ व्यापारियों द्वारा खरीदना शुरू कर दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version