नवागत नगर आयुक्त विपीन कुमार मिश्रा ने संभाला चार्ज | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नवागत नगर आयुक्त विपीन कुमार मिश्रा ने संभाला चार्ज | New India Times

नगर आयुक्त  IAS के0पी0 सिंह को अपर आयुक्त खाद्य रसद एवं  सचिव सर्तकता आयोग बनाया गया, नगर आयुक्त कामता प्रसाद सिंह लगभाग 50 दिन ही जनपद में रहे सके, उनके स्थान पर नगर निगम में आये नवागत नगर आयुक्त IAS बिपिन कुमार मिश्र का शुक्रवार देर शाम नगर निगम कार्यालय में कार्य भार ग्रहण किया गया। कार्य भार ग्रहण करने के उपरांत नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों से नवागत नगर आयुक्त  बिपिन कुमार मिश्र  ने परिचय प्राप्त किया गया। कार्य भार ग्रहण करने के समय नगर आयुक्त के कक्ष में उपस्थित नगर निगम के अधिकारियों में उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी, मुख्य अभियंता सिविल एस0के0 अम्बेडकर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार मिश्रा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर, लेखाधिकारी सी0पी0 मौर्य, अधिशासी अभियंता सिविल आशीष त्रिवेदी व अन्य कर्मचारियों द्वारा नवागत नगर आयुक्त  को बुके देकर स्वागत किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version