लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में संलग्न अधिकारियों, कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में संलग्न अधिकारियों, कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण | New India Times

निर्वाचन आयोग द्वारा वर्तमान में लोकसभा हेतु 95 लाख रूपये निर्वाचन व्यय की सीमा निर्धारित की गई है। निर्वाचन व्यय पर निर्देशानुसार मॉनीटरिंग सिस्टम तैयार किया गया है। इसी कड़ी में जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के लिए गठित उड़नदस्ता दल, स्थैतिक निगरानी टीम, लेखा टीम, वीडियो अवलोकन टीम, वीडियो निगरानी टीम एवं सहायक व्यय प्रेक्षक अंतर्गत अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित रहा। यह प्रशिक्षण आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री वीर सिंह चौहान अपर कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे़, एसडीएम नेपानगर श्री अजमेर सिंह गौड़, एसडीएम बुरहानपुर श्रीमति पल्लवी पुराणिक की उपस्थिति में गठित दलों के सदस्यगणों को प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा निर्वाचन व्यय के प्रावधान, निर्वाचन व्यय लेखा की आवश्यकता, निर्वाचन व्यय के प्रकार की जानकारी दी गई। दल में नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके कार्य-दायित्वों के संबंध में बारीकियों के साथ बतलाया गया। वीडियो निगरानी दल वीडियोग्राफी के दौरान आवश्यक बातों का ध्यान रखेंगे। एसएसटी द्वारा वाहनों की सघनता के साथ जांच की जायें। शिकायत प्राप्त होने पर आयोग के निर्देशानुसार समय-सीमा के भीतर जांच पूर्ण कर ली जाएं। निर्वाचन को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जायें।  सभी निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन करना सुनिश्चित करें। विभिन्न प्रपत्रों में स्पष्टता के साथ जानकारी भरी जाएं। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दलों के सदस्यों की जिज्ञाषाओं का समाधान भी किया गया।

85 प्लस के मतदाताओं को डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा आज परमानंद गोविन्दजीवाला ऑडिटोरियम में बीएलओ का भी प्रशिक्षण आयोजित रहा। प्रशिक्षण में पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षार्थियों को डाक मतपत्र व्यवस्था एवं प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। 85 प्लस से अधिक उम्र के मतदाताओं तथा दिव्यांग मतदाताओं में से जो घर पर ही डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सहमति देते है, उनसे फार्म 12 डी भरवाया जाये। ध्यान रहे कि निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित रहे। पावती पत्र में सभी जानकारी स्पष्ट रूप से भरी होनी चाहिये।

विधानसभावार बीएलओ को मतदाता सूची एवं जानकारी प्रस्तुत करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। इस अवसर पर एसडीएम नेपानगर श्री अजमेर सिंह गौड़, एसडीएम बुरहानपुर श्रीमति पल्लवी पुराणिक, डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार, मास्टर ट्रेनर्स व समस्त बीएलओ मौजूद रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version