अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
भोपाल के थाना हनुमानगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर चोर पकड़ कर उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
हनुमानगंज थाना पुलिस ने मीडिया को बताया कि कल सोमवार रात वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को हिरासत में लिया गया है। आरोपी की पहचान राकेश परतेती पिता राम परतेती उम्र 23 वर्ष निवासी मकान नम्बर 16 जनता कालोनी के रूप में हुई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी के पास से चुराई गई होंडा शान मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि उसने यह मोटरसाइकिल हबीबगंज इलाके से चुराई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है। पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।
