मंत्री खन्ना ने निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

मंत्री खन्ना ने निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन | New India Times

सुरेश कुमार खन्ना, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं प्रमुख सचिव (सिंचाई) अनिल गर्ग द्वारा शारदा नहर खण्ड, के अंतर्गत सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में दो अतिरिक्त सूट एवं आन्तरिक पथ आदि के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। मंत्री एवं प्रमुख सचिव (सिंचाई) ने सिंचाई विभाग के अंतर्गत खन्नौत नदी पर स्थित हनुमत धाम में नदी के वॉये किनारों पर एप्रोच मार्ग के नवीनीकरण, मरम्मत एवं घाट के सुरक्षात्मक कार्य की परियोजना (लम्बाई 300 मी0)” का भी निरीक्षण किया। इसके उपरान्त खन्ना ने गर्रा नदी के किनारे मोहल्ला ककरा खुर्द में नगर निगम के निर्माणाधीन कार्यालय का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह,नगर आयुक्त कामता प्रसाद, इंजी० ए०के० सिंह मुख्य अभियन्ता स्तर-1 (मध्य), सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उ०प्र० लखनऊ, मुख्य अभियन्ता (शारदा) सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उ०प्र० बरेली, अधीक्षण अभियन्ता, सिंचाई कार्य मण्डल, सीतापुर, अधिशासी अभियन्ता शारदा नहर खण्ड एवं अधिशासी अभियन्ता राष्ट्रीय जल प्रबंध योजना शारदा नहर खण्ड आदि लोग मौजूद रहे।

मंत्री खन्ना ने निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन | New India Times
विज्ञापन

By nit

Exit mobile version