छात्र संघ चुनावों में आप के छात्र संगठन CYSS का जबरदस्त आगाज़: 3 कॉलेजों में पूरी पैनल जीती, 6 अध्यक्ष, 4 उपाध्यक्ष, 5 सचिव व 3 सहसचिवों सहित कुल 90 कक्षा प्रतिनिधि के पदों पर किया कब्जा | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​छात्र संघ चुनावों में आप के छात्र संगठन CYSS का जबरदस्त आगाज़: 3 कॉलेजों में पूरी पैनल जीती, 6 अध्यक्ष, 4 उपाध्यक्ष, 5 सचिव व 3 सहसचिवों सहित कुल 90 कक्षा प्रतिनिधि के पदों पर किया कब्जा | New India Timesछात्र संघ चुनावों में मध्यप्रदेश में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई छात्र युवा संघर्ष समिति द्वारा धमाकेदार शुरुवात की है। 3 कॉलेजों में पूरी पैनल जीती। 6 अध्यक्ष, 4 उपाध्यक्ष, 5 सचिव व 3 सहसचिवों सहित कुल 90 कक्षा प्रतिनिधि के पदों पर कब्जा किया है।​छात्र संघ चुनावों में आप के छात्र संगठन CYSS का जबरदस्त आगाज़: 3 कॉलेजों में पूरी पैनल जीती, 6 अध्यक्ष, 4 उपाध्यक्ष, 5 सचिव व 3 सहसचिवों सहित कुल 90 कक्षा प्रतिनिधि के पदों पर किया कब्जा | New India Timesकांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह राहुल के गढ़ चुरहट के Arts and Commerce कॉलेज में CYSS ने पूरी पैनल जीती है। यहाँ पवन गौतम-अध्यक्ष, पूजा त्रिपाठी-उपाध्यक्ष, मोना मिश्रा-सचिव व पवन तिवारी सह सचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं।

मध्यप्रदेश सरकार में काबीना मंत्री श्री संजय पाठक के गढ़ विजयराघवगढ़ के शासकीय कॉलेज में CYSS के अंकित द्विवेदी अध्यक्ष व अरुणा सिंह सचिव के पद पर निर्वाचित हुए हैं। वहीं टीकमगढ़ जिले की निवारी तहसील के शहीद चंद्रशेखर आज़ाद कॉलेज में CYSS ने पूरा पैनल जीता है। यहाँ विमलेश राय अध्यक्ष, अविनाश यादव उपाध्यक्ष, रानी राय सचिव व टीना अहिरवार सहसचिव पद पर विजयी हुए हैं।​​छात्र संघ चुनावों में आप के छात्र संगठन CYSS का जबरदस्त आगाज़: 3 कॉलेजों में पूरी पैनल जीती, 6 अध्यक्ष, 4 उपाध्यक्ष, 5 सचिव व 3 सहसचिवों सहित कुल 90 कक्षा प्रतिनिधि के पदों पर किया कब्जा | New India Timesसागर के प्रतिष्ठित गर्ल्स डिग्री कॉलेज में CYSS की हेमा राजपूत उपाध्यक्ष व दिव्या जैन सचिव पद पर जीती हैं। इसके अतिरिक्त आदिवासी क्षेत्र सेंधवा के शासकीय कॉलेज में भी CYSS ने पूरी पैनल जीती है। इसके अतिरिक्त अन्य कई कॉलेजों में CYSS के कुल 90 कक्षा प्रतिनिधि जीते हैं।​छात्र संघ चुनावों में आप के छात्र संगठन CYSS का जबरदस्त आगाज़: 3 कॉलेजों में पूरी पैनल जीती, 6 अध्यक्ष, 4 उपाध्यक्ष, 5 सचिव व 3 सहसचिवों सहित कुल 90 कक्षा प्रतिनिधि के पदों पर किया कब्जा | New India Timesइस जीत पर आम आदमी पार्टी, मप्र के संयोजक श्री आलोक अग्रवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई CYSS की छात्र संघ चुनावों में हुई यह महत्वपूर्ण जीत यह साबित करती है की प्रदेश का युवा बदलाव चाहता है। यह चुनाव मध्यप्रदेश की राजनीति में एक आशा की किरण के रूप में देखा जा सकता है और हमें पूरा विश्वास है कि प्रदेश के छात्र एवं युवा मध्यप्रदेश से इस भ्रष्ट व छात्र विरोधी सरकार को जल्द ही उखाड़ बाहर फेकेंगे।

वहीं छात्र युवा संघर्ष समिति के प्रदेश प्रभारी निशांत गंगवानी ने कहा की प्रशासन द्वारा नामांकन की प्रक्रिया में धांधली कर हमें ज्यादातर जगह नामांकन भरने से रोका गया व आज चुनाव वाले दिन भी प्रशाशन द्वारा मनमानी कर हमें प्रताड़ित किया गया और सत्ता पक्ष के छात्र संगठन को मदद करने का हर संभव प्रयास किया गया इसके बावजूद छात्रों का सकारात्मक रुझान व समर्थन CYSS की ओर ही रहा और हमारी जीत हुई। बहरहाल धनबल व बाहुबल से ग्रसित मध्यप्रदेश की छात्र राजनीति में आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई CYSS सकारात्मक व रचनात्मक छात्र राजनीति को स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है और अब हम प्रदेश में हर स्तर पर छात्र हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version