मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव विधानसभा के अंतर्गत दमुआ तहसील की ग्राम पंचायत भरदी में एक मकान में अज्ञात कारण से आग लगने से पूरा मकान जलकर खाक हो गया। तहसीलदार राजीव ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामपंचायत भरदी में मकान में आग लगी थी मकान मालिक रोशन पिता लखन बताया जा रहा है जिसकी सूचना कोटवार द्वारा दी गई थी। मौके पर दमकल पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन आग की लपटे इतनी तेज़ थी कि पूरा घर खाक हो गया। इस हादसे में किसी की कोई जनहानि नहीं हुई। मौका रहते ही सब बाहर निकल गए थे लेकिन अज्ञात कारण से आग लगने से पूरा मकान जलकर खाक हो गया जिसका पंचनामा पटवारी द्वारा बनाया गया है।
