भिंड हत्या कांड निकला आत्महत्या,  पुलिस अधीक्षक ने किया मामले का खुलासा | New India Times

संदीप शुक्ला, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT; ​भिंड हत्या कांड निकला आत्महत्या,  पुलिस अधीक्षक ने किया मामले का खुलासा | New India Timesकोतवाली थाना क्षेत्र के अटेर रोड स्थित बॉम्बे विल्डिंग में हुए हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया था। मृतक दिनेश भारद्वाज की आधी रात को गोली लगी लाश मिली थी। शहर  में यह खबर ग की तरह फैल गई थी किसी ने एक व्यक्ति को गोली मार कर हत्या कर दी है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुशवाह ने उक्त हत्याकांड को चुनौती के रूप में स्वीकार किया और आखिर कार पूरे मामले से परदा उठाते हुए यह खुलासा किया है यह हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या थी।​

भिंड हत्या कांड निकला आत्महत्या,  पुलिस अधीक्षक ने किया मामले का खुलासा | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक ने इस केस के साक्ष्यों, घटनास्थल के सभी विंदुओं की बारीकी से जांच पड़ताल की और मामले का शीघ्र खुलासा कर दिया कि यह मामला हत्या का न होकर पारिवारिक कलेह के कारण आत्महत्या का है। इस मामले में प्रयोग किये गये हथियार और चले हुए कारतूस के खोके भी पुलिस ने बरामद कर ली और पूरी जांच में साबित हो गया कि मृतक ने घरेलू विवाद के कारण  खुद ही अपने आप को गोली मारी थी।

 पुलिस अधीक्षक अनिल कुशवाह के कार्यभार संभालने के बाद उनके कार्यकाल में हुए पाँच हत्याओं के मामलों को पुलिस अधीक्षक ने पर्दाफाश करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उक्त हत्याओं के मामलों का खुलासा अब धीरे धीरे होता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक की अब जिले में प्रशंसा होने लगी है। उक्त हत्या के मामले का पर्दाफाश करने में कोतवाली के थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुशवाह की कोशिश भी सराहनीय रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version