उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह किया गया आयोजित | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह किया गया आयोजित | New India Times

आगरा उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह 2023 उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे रविंद्र गोयल की अध्यक्षता एवं अध्यक्षा उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन श्रीमती शिखा गोयल, अपर महाप्रबंधक, समस्त प्रमुख विभागाध्यक्ष, मंडल से पधारे मंडल रेल प्रबंधक गणों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने उत्तर मध्य रेलवे के कुल 72 रेल कर्मी पुरस्कृत हुए।

इस अवसर पर महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में उत्तर मध्य रेलवे की उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि, “रेल सप्ताह समारोह का आयोजन न केवल हमें अपना आकलन करने का अवसर देता है बल्कि इस अवसर पर अपने कार्य से रेलवे को उत्कृष्ट बनाने वाले रेल कर्मियों को चुनने व सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है। हम विभिन्न विभागों के कार्य निष्पादन का आकलन करते हुए दक्षता शील्डों का भी निर्धारण विभिन्न मंडलों एवं कारखाना को इस विश्वास के साथ प्रदान करते हैं कि आने वाले दिनों में उनके कार्य और अधिक परिमार्जित एवं प्रभावी होंगे।

आज इस अवसर पर पुरस्कृत होने वाले सभी अधिकारियों व रेलकर्मियों को मैं हार्दिक बधाई देता हूँ। साथ ही, अन्य सभी रेलकर्मियों का आभार व्यक्त करता हूँ जिनके अथक परिश्रम से उत्तर मध्य रेलवे विकास के पथ पर निरन्तर अग्रसर हो रहा है।“
उन्होंने आगे कहा कि, “उत्तर मध्य रेलवे के पास एक सशक्त, कर्मठ व ईमानदार रेलकर्मियों की टीम है। मुझे आशा ही नहीं, अपितु पूर्ण विश्वास है कि अपने कार्य के प्रति समर्पित व प्रतिबद्ध रेल कर्मियों के प्रयासों, सकारात्मक ऊर्जा व सहयोग से हम भविष्य में आने वाली सभी चुनौतियों का सफलता पूर्वक सामना करेंगे तथा उत्तर मध्य रेल को सुरक्षित तथा जन उपयोगी प्रणाली बनाने में निरन्तर प्रयास करते रहेंगे।

इस अवसर पर कार्यक्रम के शुभारंभ में  प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी अनुराग त्रिपाठी द्वारा महाप्रबंधक का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के क्रम मे सुश्री अपराजिता पटेल द्वारा शिव स्तुति (वंदना) प्रस्तुत की गयी तथा सुश्री अपराजिता पटेल एवं सुश्री मिताली वर्मा द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति की गयी, जिसको सभी उपस्थित रेलकर्मियों एवं आगंतुकों द्वारा सराहा गया। धन्यवाद ज्ञापन मुदित चन्द्रा, मुख्य कार्मिक अधिकारी/प्रशासन महोदय किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version