बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस के प्रयासों के परिणाम स्वरूप बुरहानपुर की सिंचाई परियोजनाओं के लिए 178 करोड़ की कैबिनेट से मिली स्वीकृति | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस के प्रयासों के परिणाम स्वरूप बुरहानपुर की सिंचाई परियोजनाओं के लिए 178 करोड़ की कैबिनेट से मिली स्वीकृति | New India Times

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के अथक प्रयासों एवं सतत मानिटरिंग के परिणाम स्वरूप सोमवार को भोपाल में हुई मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद की बैठक में बुरहानपुर विधानसभा की 2 सिंचाई परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 178.04 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि बुरहानपुर विधानसभा अंतर्गत छोटी उतावली मध्यम नवीन परियोजना निर्माण हेतु 137 करोड़ 77 लाख तथा भावसा माध्यम सिंचाई परियोजना की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति 144 करोड़ 72 लाख रुपए प्रदान की गई है। श्रीमती चिटनिस ने बताया कि छोटी उतावली मध्यम परियोजना जिले की तृतीय मध्यम सिंचाई परियोजना होगी।

इस हेतु 137 करोड़ 77 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। बांध की लम्बाई 1845 मी., उंचाई 39.60 मी. में निर्माण कर 18.96 घ.मी.जल संग्रहण किया जा सकेंगा। जल भराव एवं बांध निर्माण में 271.06 हेक्टेयर भूमि प्रभावित होगी। जिसमें 180.20 हेक्टेयर वन भूमि, 68.99 हेक्टेयर राजस्व भूमि 21.87 हेक्टेयर निजी भूमि प्रभावित होगी। इसके निर्माण से जल क्षमता 17.89 मि.घ.मी. से बुरहानपुर शहर सहित 9 ग्रामों की लगभग 4 हजार हेक्टेयर भूमि में प्रेशराईज्ड प्रणाली से स्प्रिंकलर एवं ड्रीप पद्धति से सिंचाई से 3 हजार कृषक लाभांवित होंगे।

जल की उपयोगिता से ग्रामों की भूमि के जल स्तर में अत्यंत वृद्धि होगी, जिससे पेयजल, निस्तार, मत्स्य पालन एवं अन्य उद्योगों को फायदा मिलेगा। इसी प्रकार बुरहानपुर के ग्राम भावसा में भावसा मध्यम सिंचाई परियोजना को 144 करोड़ 72 लाख रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। वर्ष 2017 में राशि 104 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से यह सिंचाई परियोजना स्वीकृत की गई थी। तत्समय 2310 हेक्टेयर सिंचाई क्षेत्र परियोजना में शामिल था, जो कि अब बढ़कर 3750 हेक्टेयर क्षेत्र हो चुका है।

उक्त स्वीकृति पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने अपने लोकसभा अंतर्गत बुरहानपुर विधानसभा में सिंचाई परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु मिली स्वीकृति के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार माना। विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस छोटी उतावली मध्यम सिंचाई परियोजना के निर्माण हेतु विगत 8 वर्षों से प्रयासरत रही। इसी प्रकार भावसा मध्यम सिंचाई परियोजना की पुनरीक्षित स्वीकृति हेतु दिसंबर 2024 पुन: विधायक निर्वाचित होने उपरांत पुनरीक्षित स्वीकृति हेतु प्रयत्नशील थी। श्रीमती चिटनिस ने क्षेत्र की जनता एवं किसानों की ओर से मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट का धन्यवाद ज्ञापित ज्ञापित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version