रील मॉडल नहीं रियल मॉडल को अपना आदर्श बनाएं: निशा मेहरा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

रील मॉडल नहीं रियल मॉडल को अपना आदर्श बनाएं: निशा मेहरा | New India Times

भारतीय स्त्री शक्ति द्वारा स्थानीय पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास में जिज्ञासा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं की सभी प्रकार की जिज्ञासाओं को शांत करने का प्रयास किया गया। उक्त कार्यक्रम में बतौर अतिथि सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग श्रीमती निशा मेहरा, एस डी ओ पी रूपरेखा यादव ने करियर को लेकर विस्तृत चर्चा की। तीनों वक्ताओं ने अपने स्वयं के अनुभव साझा किया साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। एस आई पल्लवी भाभर ने बताया कि कैसे एक छोटे से गांव से एस आई के पद पर पहुंची।

पुलिस विभाग के दोनों अधिकारियों ने छात्राओं को अपने मोबाइल नंबर दिए कभी भी संपर्क करने का आश्वासन दिया। भारतीय स्त्री शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष किरण शर्मा ने कहा कि सकारात्मक सोच व मजबूत संकल्प शक्ति से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। छात्राएं अपनी देह बोली का विशेष ध्यान रखें, इस अवसर पर संकुल प्रभारी सीमा त्रिवेदी व छात्रावास अधीक्षिका सविता भूरिया व अनीता मेडा उपस्थित थी। कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्राएं सम्मिलित हुई कार्यक्रम का संचालन भारतीय इसी शक्ति की सचिव अर्चना सिसोदिया ने किया। आभार वंदना नायर ने माना। यह आयोजक नवागत पुलिस अधीक्षक पद्यविलोचन शुक्ल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से संपन्न हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version