जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:
मंत्री विश्वास सारंग ने नरेला विधानसभा में अवैध कॉलोनियों का निरीक्षण किया। अवैध कॉलोनियों में निर्माण कार्यों को लेकर मंत्री सारंग ने नाराज़गी जताई। पटवारी और आरआई को जमकर फटकार लगाई व कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
मंत्री सारंग ने अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने के दिये निर्देश व
अवैध निर्माण कार्यों की रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करने के दिये निर्देश। निर्माण कार्यों पर तत्काल रोक लगाने भी दिये निर्देश। राजस्व और बिल्डिंग परमिशन देने वाले अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज। निरीक्षण के दौरान पुलिस बल, नगर निगम और राजस्व के आला अधिकारी भी रहे मौजूद।
