अण्णासाहब भास्करराव गरुड़ की स्मृति में आयोजित की गई कुश्ती प्रतियोगिता, संजय गरुड़ संस्कृतिक कला एवम क्रीड़ा मंडल ने जारी रखा है खेल भावना को प्रखरता से बढ़ावा देने का व्रत, महाकुंभ से सिकंदर शेख ने जगाई जामनेर में अलख | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

अण्णासाहब भास्करराव गरुड़ की स्मृति में आयोजित की गई कुश्ती प्रतियोगिता, संजय गरुड़ संस्कृतिक कला एवम क्रीड़ा मंडल ने जारी रखा है खेल भावना को प्रखरता से बढ़ावा देने का व्रत, महाकुंभ से सिकंदर शेख ने जगाई जामनेर में अलख | New India Times

धी शेंदूर्णी सेकेंडरी एजुकेशन सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष स्व अण्णासाहब भास्करराव खंडेराव गरुड़ इनकी 19वीं स्मृति पर शेंदूर्णी में खुली कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। आदर्श तरुण मित्र मंडल तथा संजय गरुड़ संस्कृतिक कला एवम क्रीड़ा मंडल शेंदूर्णी की ओर से मंचित इस प्रतियोगिता में नामचीन पहलवानों ने हिस्सा लिया। समारोह का उद्घाटन मंत्री गिरिश महाजन के करकमलों से सुनिश्चित किया गया।

अण्णासाहब भास्करराव गरुड़ की स्मृति में आयोजित की गई कुश्ती प्रतियोगिता, संजय गरुड़ संस्कृतिक कला एवम क्रीड़ा मंडल ने जारी रखा है खेल भावना को प्रखरता से बढ़ावा देने का व्रत, महाकुंभ से सिकंदर शेख ने जगाई जामनेर में अलख | New India Times

आचार्य गजाननराव गरुड़ पतसंस्था की ओर से अण्णासाहब को अभिवादन कर सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को फलाहार वितरित किया गया। मौके पर संजय गरुड़, प्रवीण गरुड़, जितेंद्र पाटील, सागरमल जैन, यू यू पाटील, किरण सूर्यवंशी, शांताराम गुजर, भागवत पाटील, गजानन धनगर, सुनील गरुड़, स्नेहदीप गरुड़, राजेंद्र धनगर, बैंक संचालक श, बैंक प्रबंधक निलेश चौधरी उपस्थित रहे।

सिकंदर ने जगाई कुश्ती की अलख:- फरवरी 2024 जामनेर में भाजपा की ओर से आयोजित नमो कुश्ती महाकुंभ में महाराष्ट्र केसरी सिकंदर शेख द्वारा खेले गए शानदार खेल ने यूवाओं के भीतर खेल भावना की अलख को प्रखरता से जगा दिया है।

अण्णासाहब भास्करराव गरुड़ की स्मृति में आयोजित की गई कुश्ती प्रतियोगिता, संजय गरुड़ संस्कृतिक कला एवम क्रीड़ा मंडल ने जारी रखा है खेल भावना को प्रखरता से बढ़ावा देने का व्रत, महाकुंभ से सिकंदर शेख ने जगाई जामनेर में अलख | New India Times

सिकंदर की कुश्ती देखने के लिए बीस हज़ार से अधिक लोगों ने जामनेर में हाज़िरी लगाई थी। किसी खिलाड़ी के प्रति प्रेम और खिंचाव से उमड़ी भीड़ का ये रेकॉर्ड इतिहास ने सिकंदर के नाम दर्ज़ कर दिया है। आज जामनेर में जिकरा शिक्षा संस्था की ओर से अखाड़ा शुरू किया गया है जिसमें सैकड़ों बच्चे कुश्ती के गुर सीख रहे हैं। खेलो में बढ़ती रुची के कारण युवा पीढ़ी कई किस्म की बुरी लतों और नशे से दूर रहती है उनके भीतर राष्ट्र भावना को बल मिलता है। 1990 के दशक में जामनेर को क्रीड़ा और संस्कृति की महान विरासत थी जो सन 2000 के बाद ख़त्म होती गई। जामनेर में आज तक एक खेल स्टेडियम बन नहीं पाया है। शेंदूर्णी, पहुर, नेरी जैसे बड़े गांव प्रपंच में स्थानीय नेताओं की बदौलत कुश्ती, मल्लखांब, दौड़, क्रिकेट जैसे खेलों से युवा वर्ग अपने भविष्य को संवारने की सोच रख पा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version