बुरहानपुर डेंटल एसोसिएशन की ओर से सेमिनार हुआ आयोजित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर डेंटल एसोसिएशन की ओर से सेमिनार हुआ आयोजित | New India Times

बुरहानपुर डेंटल एसोसिएशन द्वारा होटल हाई राइज गुरु सिख मॉल में दांतों को सुंदर बनाने में अत्यंत आधुनिक उपचार क्लियर आईलाइनर के विषय पर सोमवार को सेमिनार आयोजित हुआ जिसमें गुजरात से आई विशेष डॉक्टर गुंजन त्रिवेदी द्वारा देश-विदेश में महानगरों में संचालित क्लियर आलाइनर तकनीक द्वारा आड़े तिरछे दांतों की समस्याओं के उपचार एवं निदान की विधि से अवगत कराया गया। इस नवीन टेक्नोलॉजी के माध्यम से बुरहानपुर जिला एवं आसपास के क्षेत्र के पेशेंट को फायदा हो सकेगा। इस अवसर पर बुरहानपुर डेंटल एसोसिएशन उपाध्यक्ष डॉ अकील मोहम्मद द्वारा डॉक्टर गुंजन त्रिवेदी का एवं अध्यक्ष डॉ अजय श्रॉफ द्वारा ट्रू फोर्स के प्रतिनिधि उपेश चौहान का स्वागत किया गया। मंच संचालन एवं प्रबंधक डॉक्टर शुभम ज्ञानी द्वारा किया गया सचिव डॉ रज़ाऊल अंसारी, उपाध्यक्ष डॉ पंकज गंगराड़े, सदस्य डॉक्टर बिंदु, डॉक्टर प्रिया डोंगरे, डॉक्टर तस्कीन, डॉक्टर गोपाल, डॉक्टर ताराचंद, डॉक्टर नितिन, डॉक्टर आतिश, डॉक्टर जुनैद,डॉक्टर शब्बीर एवं गुरु गोविंद सिंह कॉलेज के डेंटल डॉक्टर हर्षल, डॉक्टर फिरोज, डॉक्टर जागृति, डॉक्टर हमन, डॉक्टर हिमांशु, डॉक्टर काशिफ आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version