रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर नगर परिषद के द्वारा स्वच्छता प्रेरणा समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद मेघनगर ने स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाले ‘वृहद स्वच्छता अभियान’ पुरे नगर के मुख्य मार्ग दशहरा मैदान से प्रारंभ करते हुए सांई चौराहा रेल्वे फाटक, बस स्टेंड होते हुए महात्मा गांधी की प्रतिमा पर आकर समापन किया गया।
मध्य प्रदेश की ताकत स्वच्छता प्रेरणा समारोह एवं 8500 से अधिक नियुक्ति पत्रों का वितरण मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा भोपाल मेट्रो के 8 नए स्टेशनों का भूमिपूजन तथा नगरीय निकायों के विकास कार्यों के लिए 1000 करोड़ का राशि अंतरण का लाल परेड ग्राउंड,भोपाल से किया गया था तथा जिसका स्थानीय स्तर पर नगर परिषद मेघनगर की मीटिंग हॉल में दोपहर लाइव टेली कास्ट दिखाया गया।

तथा कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मेघनगर सचिन प्रजापत, पार्षद अजय डामोर वार्ड नंबर 08 एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुलसिंह वर्मा, एस.आई. रावत वाहन प्रभारी महेश शांतिलाल बसोड आदी नगर परिषद कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
