आबिद कुरेशी, आगरा ( यूपी ), NIT;
सूत्रों के हवाले से बड़ी ख़बर आ रही है कि बसपा के पूर्व विधायक व पूर्व राज्य मंत्री जनाब चौधरी बशीर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से मेयर का चुनाव लड़ सकते हैं, साथ ही पार्षदों के लिए चुनाव प्रचार करने की भी खबर है। इसकी औपचारिक घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब ओवैसी साहब और प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली खान माऊली द्वारा आगरा आने पर की जायेगी। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनावों की अधिसूचना जारी होने के बाद से ही पूरे प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हर पार्टी अपनी रणनीति बनाने में लगी है।
*आगरा*
