मध्य प्रदेश के सीएम के निर्देश के परिपालन में संपूर्ण बुरहानपुर ज़िले में कल 3 मार्च 2024 को "पुलिस जनसंवाद" का होगा आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश के सीएम के निर्देश के परिपालन में संपूर्ण बुरहानपुर ज़िले में कल 3 मार्च 2024 को "पुलिस जनसंवाद" का होगा आयोजन | New India Times

मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के द्वारा दिए गए निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में तथा पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना एवं पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण जोन (इंदौर) श्री अनुराग के मार्गदर्शन में जिला बुरहानपुर में पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार के नेतृत्व में सभी थानों में कल दिनांक 03 मार्च 2024 को दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक “पुलिस जनसंवाद” आयोजित किया जाएगा, जिसमें थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, विभिन्न व्यवसायों जैसे डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षाविद आदि, व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि, जनसामान्य से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण आदि आमंत्रित हैं।

“पुलिस जनसंवाद” में आमंत्रित गणमान्य नागरिकों से उनके निवास के क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण, पुलिस से अपेक्षा, सुरक्षा संबंधी समस्याओं व सुझाव प्राप्त किए जाएंगे तथा पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में उन्हें अवगत कराया जाएगा। “पुलिस जनसंवाद” के माध्यम से समस्याओं तथा सुझाव पर क्या कार्यवाही प्रस्तावित है ? इसकी जानकारी भी उपस्थित हुए गणमान्य नागरिकों को दी जाएगी।

जिला बुरहानपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दिनांक 3 मार्च 2024 को आयोजित “पुलिस जनसंवाद” निम्न स्थानों पर आयोजित होगा-

1.कोतवाली-  गुजराती मोड़ धर्मशाला, शनवारा
2. शिकारपुरा- गुर्जर भवन संजय नगर
3. लालबाग-  बारी धर्मशाला
4. गणपति नाका- पाटीदार धर्मशाला।
5. नेपानगर- अनिरुद्ध भवन मातापुर बाजार
6. खकनार- एन.आर.एल.एम. भवन जनपद पंचायत
7. शाहपुर-  नगर परिषद शाहपुर
8. निंबोला- BIMTS कॉलेज, झिरी।
जिला बुरहानपुर के समस्त थानों में दिनांक 3 मार्च 2024 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे के मध्य आयोजित होने वाले “पुलिस जनसंवाद” में जिले के समस्त गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार साथी सादर आमंत्रित हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version