अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT;
भिंड के किन्नरों ने एक नकली किन्नर को पकड़ कर जमकर पिटाई की जबकि नकली किन्नरों के गिरोह में से चर नकली किन्नर भागने में सफल हो गए। नकली किन्नर लोगों के घर बच्चे होने पर घर घर जाकर पैसे मांगते थे।
हंगामे के बाद सिटी कोतवाली में रिपोर्ट लिखाने के लिए किन्नरों की भीड़ लग गई। असली किन्नर अनीता, सिकन्दर, नीतू आदि ने एक लिखित आवेदन पुलिस को दिया है। ज्ञात हो कि नकली किन्नर पड़ोस के उत्तर प्रदेश से आकर भिंड में उगाही करने का काम करते हैं, जो असली किन्नरों को अपने हक पर डाका दिखाई देता है। पुलिस ने आवेदन को जांच में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।
