भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढे ने कलेक्टर को पत्र लिखकर ग्राम लोदीपुरा में अनशन कर रहे दलित समुदाय पर बने केस वापस लेने की उठाई मांग | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढे ने कलेक्टर को पत्र लिखकर ग्राम लोदीपुरा में अनशन कर रहे दलित समुदाय पर बने केस वापस लेने की उठाई मांग | New India Times

भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढे ने बताया कि ग्राम लोधीपुरा में बौद्ध समुदाय के लोग शमशान भूमि की मांग को लेकर चार दिन अनशन पर बैठे थे। उन्हें आश्वासन देकर उठा दिया गया था परंतु इस बार शासन प्रशासन में हलचल मच चुकी थी। अनशनकर्ताओं की हालत गंभीर होते जा रही थी।उनकी जान भी जा सकती थी, इस दौरान पुलिस हरकत में आ गई जिससे झूमा झटकी हो गई थी परंतु मौके पर एडिशनल एसपी, अपर कलेक्टर  पहुंच कर मामले को संभाल लिया और विश्वास में लेकर अनशन तोड़ा गया। पुलिस प्रशासन को पूरा कापरेट किया, परंतु दबाव में इन पर मुकदमें कायम हो गए, जिसकी जानकारी एक भी कार्यकर्ता को नहीं थी। जैसे ही भनक लगी सब अपने-अपने बीवी बच्चे छोड़कर भागना शुरू कर दिया। आज उनके घर पर खाने को नहीं है। मोहल्ले में सन्नाटा पड़ा हुआ है। इसी के चलते हुए भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढ़ेजी ने कलेक्टर एवं एसपी के नाम एक पत्र लिख कर गरीब निर्धन दलित समुदाय पर बने मुकदमे वापस लेने के लिए निवेदन किया है। जन चर्चाओं के अनुसार इस आमरन अनशन के बहाने कुछ नेताओं ने अपनी सियासी दुकान भी चमका कर लाभ प्राप्त करने के समाचार जन चर्चाओं में हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कतिपय नेताओं की चक्कर बाज़ी में बेचारे दलित समाज के निर्दोष लोग फंस गए। जिनकी लड़ाई दलित समाज के योद्धा एवं भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढे जी लड़ रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version