मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ईस्वम एकेडमी ऑफ टेक्निकल एवं जनरल एजुकेशन बुरहानपुर द्वारा संचालित प्रो. बृजमोहन मिश्रा इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेस बुरहानपुर का बी एड द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2022-23 का परीक्षा परिणाम दे.अ.विश्वविद्यालय इन्दौर द्वारा घोषित किया गया है, जिसमें संस्था का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। महाविद्यालय के विद्यार्थी इमरान खान ने 77.75% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कु. साक्षी सोलंकी ने 77% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं सिमरन शेख ने 76.25% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्तीर्ण सभी विद्यार्थीयों को संस्था अध्यक्ष श्रीमती राखी मिश्रा, उपाध्यक्ष श्री अनिल जैन, सचिव श्री अमित मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी विशाल गोजरे, प्राचार्य सैय्यद आसिफ अली, शिक्षण विभाग प्रभारी राजु पटेल एवं समस्त स्टॉफ ने शुभकामनाएं प्रेषित कर हर्ष व्यक्त किया।
