सफलता की कहानी मेरी जुबानी स्वनिधि योजना का लाभ प्राप्त होने पर पेटलावद के जाविद अहमद द्वारा प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सफलता की कहानी मेरी जुबानी स्वनिधि योजना का लाभ प्राप्त होने पर पेटलावद के जाविद अहमद द्वारा प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद | New India Times

झाबुआ पेटलावद के जाविद अहमद वार्ड नं.13 द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ प्राप्त होने पर सफलता की कहानी को उन्हीं की जुबानी बताया गया। जाविद अहमद प्रधानमंत्री को मेरा नमस्कार करते हुए कहता हैं की मैं हाथ ठेले पर घर का खर्चा वहन करता हूँ मेरे तीन बच्चे एक लड़का दो लड़की है लड़की की शादी हो गई है व लड़का कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है।

संयुक्त रूप से एक ही घर में निवास करते हैं।
प्रतिदिन की मज़दूरी से घर का खर्चा निकालना बहुत मुश्किल होता है इसलिए मेरे द्वारा नगर में हाथ ठेले पर रेडिमेट कपड़े की दुकान लगाकर व्यवसाय करना चाहा। जिससे मेरे घर का जीवन यापन अच्छे से चल सके। फिर मुझे नगरपालिका कर्मचारीयों द्वारा बताया गया कि आप प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ लेकर अपना व्यापार बड़ा सकते हो जिससे आपके घर का जीवन यापन अच्छे से हो सके, मुझे नगरपालिका से यह बताया गया कि प्रथम बार आप 10 हजार रूपये का लोन नगरपालिका के माध्यम से लेते हो और आसान किश्तों में प्रतिमाह भर दोगे तो पुनः आप को 20 हजार रूपये का लोन मिल जाएगा और इसी तरह 20 हजार रूपये का लोन प्रतिमाह आसान किश्तों में भरने पर पूनः बैंक से पीएम स्वनिधि योजना से 50 हज़ार रूपये का लोन मिल जाएगा।

मुझे स्वयं ही एहसास हुआ कि यह बहुत अच्छी योजना है क्योंकि 10 हजार रूपये में आसान किश्तों में बैंक में जमा कर सकता हूं व अपने घर का जीवन यापन भी अच्छे से कर सकता हूं तो मुझे ऐसा लगा कि यह योजना का लाभ लेना चाहिये जिससे मेरा व्यापार भी अच्छा चले व व्यापार के लिये कहीं बाहर से ब्याज पर राशि नहीं लेना पड़े। योजना से प्रभावित होकर मैं नगरपालिका में जाकर जो भी दस्तावेज़ लग रहे थे वह उपलब्ध करवाये गये। बैंक के माध्यम से मुझे 10 हज़ार रूपये का लोन मिल गया।

जिससे मेरे द्वारा जो ठेला गाड़ी पर रेडीमेड कपड़े की दुकान लगाई जा रही थी वह दुकान में सामान वृहद रूप से भरवाया गया व मुझे मुनाफा भी होने लगा जिससे मेरे द्वारा जो 10 हज़ार रूपये का लोन लिया गया था वह आसान किश्तों में प्रतिमाह बैंक में जमा करवा दिया गया। मेरे द्वारा प्रतिमाह बैंक में जाकर लोन भरने पर मुझे पूनः 20 हजार रूपये का लोन स्वीकृत कर दिया गया। उसे भी मेरे द्वारा प्रतिमाह बैंक में किश्तों के माध्यम से समय पर जमा कर रहा हूँ।

इस योजना से मेरा व्यापार व घर चलाना बहुत आसान हो गया है मेरी दुकान भी अच्छे से चल रही है व्यापार प्रतिदिन बढ़ रहा है और में इस योजना से बहुत खुश हूँ। मैं सभी को यह सन्देश देना चाहता हूँ कि यह योजना बहुत अच्छी योजना है और लोन लेने में मुझे परेशान भी नहीं होना पड़ा। मेरा परिवार इस योजना का लाभ लेकर बहुत ही खुश है। इसलिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने यह पीएम स्वनिधि योजना को लाकर अपना व्यवसाय कर अपने पैरों पर खड़े होकर, व्यवसाय करने के लिये हमको आत्म निर्भर बनाया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version