आवारा सांड के हमले में महिला की दर्दनाक मौत | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

आवारा सांड के हमले में महिला की दर्दनाक मौत | New India Times

जनपद के राजी चौराहा के माधवपुरवा गांव निवासी एक महिला पर सोमवार सुबह सांड ने हमला कर दिया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिस पर महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करेहना के मजरा माधवपुरवा निवासी राम दुलारी (53) पत्नी शोभाराम सोमवार दोपहर में अपने घर के बगल में खेत को गई थी। तभी अचानक आवारा सांड ने हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। पति शोभाराम व गांव के प्रधान कृष्ण कुमार पांडेय ने आनन-फानन में महिला को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली नगर की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अवगत हो कि जिले में भले ही आवारा पशुओं से निजात दिलाए जाने की प्रक्रिया चल रही हो लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में फसल के साथ-साथ अब लोगों की जान भी जाने लगी है आज दिन अलग-अलग क्षेत्र से घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन इन पर कोई ठोस कदम प्रशासन के द्वारा नहीं उठाए जा रहे हैं। जिससे यह क्रम लगातार जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version