पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.),NIT:

आज दिनांक 25 फरवरी 2024 को विकासखंड तिरला में संभाग समन्वयक श्री अमित जी शाह, जिला समन्वयक श्री नवनीत जी रत्नाकर एवं विकासखंड समन्वयक श्रीमती रजनी यादव के द्वारा सीएमसीएलडीपी कक्षाओं का औचक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्रीमती रजनी यादव के द्वारा विकासखंड तिरला में सीएमसीएलडीपी विद्यार्थियों के द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं पढ़ाई से संबंधित जानकारी अतिथियों को दी गई। जिला समन्वयक श्री नवनीत जी रत्नाकर के द्वारा विद्यार्थियों को सीएमसीएलडीपी विद्यार्थी एप के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें प्रोफाइल पंजीयन, विषय चयन, उपस्थिति, असाइनमेंट आदि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। संभाग समन्वयक श्री अमित शाह जी के द्वारा बड़े रोचक ढंग से सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम का महत्व बताया गया। उन्होंने संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर परामर्शदाता श्री धर्मेंद्र सिंह राठौर, श्री कमल किशोर चौबे, श्री विष्णु पाटीदार, श्री सचिन प्रजापत और श्री राजीव कुशवाहा एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
