मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को जिले के सभी मंडलों में संत रविदास जी महाराज की जयंती मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने के मार्गदर्शन में बूथ अध्यक्षों, बूथ समिति और स्थानीय आम जनमानस की उपस्थिति में संत रविदास जी महाराज के विचारों से आमजन को अवगत कराया गया। कार्यक्रम उपनगर लालबाग, बहादरपुर, आलमगंज, नेपानगर, खकनार, शाहपुर, इच्छापुर सहित बूथ स्तर पर मनाया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा संत रविदास जी महाराज समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर एक सक्षम, समृद्ध समाज की स्थापना के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी महाराज सर्वहारा समाज के लिए एक प्रेरणादायक प्रतिबिंब है। उनके पद चिन्हों पर चलकर ही सशक्त और समृद्ध समाज की स्थापना संभव है। संत रविदास महाराज समाज को उन्नत, विकसित और अंतिम छोर में बैठे हुए व्यक्ति के कल्याण की चिंता करते हुए समाज को सशक्त बनाने का काम आपके द्वारा किया गया।
विरले ही ऐसे मानुष देश और दुनिया में आते हैं जो समाज के सर्वहारा वर्ग की चिंता करते हैं। विविध उपमानों के उदाहरण देकर बड़े ही सरल तरीके से तुलनात्मक ज्ञान देते हुए आम जन को आध्यात्मिक और संस्कृति से जोड़ने वाले संत रविदास जी हम सबके लिए गौरव का केंद्र थे। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान ने नगर मंडल के विविध बूथों पर जाकर संत रविदास जी की जयंती मनाई।
इस अवसर पर युवा नेता वर्धन चिटनिस, योगेश्वर महाजन, सरपंच प्रतिनिधि विजय उमाले, जनपद सदस्य प्रतिनिधि विनोद चौकसे, सुरेश सोनी, मोर्चा के जिला मंत्री मुकेश लौंडे, सुरेश लौंडे, संतोष तायडे, वासुदेव अटूट, चिंटू राठौर, राजेश साहूकारे, प्रमोद दानगे, विष्णु दानगे, चंदू दानगे, केशव तायडे, बंटी मोरे, अशोक चौहान, चेतन चौहान, नीलांचद सावले, मनोज मेहरा, योगेश पाटिल, घनश्याम मोरे, करण चौहान, जैकी मेहरा, रमेश चौहान एवं संत रविदास समाज उपस्थित थे।
