सपा के प्रत्याशी राजेश कश्यप ने तिलहर विधानसभा क्षेत्र में किया जनसंपर्क | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

सपा के प्रत्याशी राजेश कश्यप ने तिलहर विधानसभा क्षेत्र में किया जनसंपर्क | New India Times

समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी राजेश कश्यप ने  तिलहर विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव जनसंपर्क किया, समाजवादी पार्टी की नीतियों और सपा कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की चर्चा की। साथ ही  समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी  राजेश कश्यप ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसान और नौजवान बहुत दुःखी हैं। अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों को भाजपा सरकार अपमानित कर रही है।

पुलिस और पीएसी लगाकर आंदोलन को कुचल रही है। किसानों को लाठी डंडो और आसूं गैस का सामना करना पड़ रहा है। किसान देश की अर्थव्यवस्था को मज़बूत करता है। देश की सेवा करता है, लेकिन सरकार तरह-तरह से उनपर बल प्रयोग कर प्रताड़ित कर रही है। इसी तरह से पुलिस भर्ती और आरओ व एआरओ पेपर लीक के खिलाफ नौजवान सड़कों पर आंदोलित है। तमाम पदाधिकारी एवं क्षेत्र के लोगों से मिलकर समाजवादी पार्टी को वोट करने की अपील की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version