रायबरेली जिला में मजदूर की निर्मम हत्या, धान के खेत में मिली लाश | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT; ​रायबरेली जिला में मजदूर की निर्मम हत्या, धान के खेत में मिली लाश | New India Timesरायबरेली जिला के बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत कन्नवां गांव में देर रात नंदलाल पुत्र जगदेव उम्र 50 वर्ष निवासी गांव कोटवा थाना सराय इनायत जिला इलाहाबाद की रेलवे पटरी से लगभग 40 मीटर दूर कुएं के पास निर्मम ढंग से गला रेतकर हत्या कर दी गई और शव को खींचकर धान के खेत में डाल दिया गया। 

गांव वालों ने NIT सांवाददाता को बताया कि नंदलाल कन्नावां गांव में शराब पीने के लिए आया करता था। नंदलाल के बड़े भाई श्यामलाल भी विशाखा सीमेंट शीट फैक्ट्री में उसके साथ काम करते थे, नंदलाल और उसके भाई श्यामलाल दोनों ही विशाखा फैक्ट्री में सीमेंट चादर काटने का काम करते थे। मृतक के भाई श्याम लाल ने बताया कि नंदलाल शाम 6:00 बजे फैक्ट्री में छुट्टी हो जाने के बाद कनाना गांव की तरफ शराब पीने के लिए आया था जो रात में नहीं लौटा। श्यामलाल अपने भाई नंदलाल का पता लगाने जब सुबह कन्नावां गांव आए तो उन्हें लोगों ने बताया कि धान के खेत में उसके भाई का शव पड़ा है। गांव वालों ने ही पुलिस को सूचना दी। श्यामलाल के लड़के की गोद भराई कार्यक्रम 28 तारीख को निश्चित थी जिसकी तैयारी के लिए दोनों भाइयों के आज ही निकलने की तैयारी थी। 

घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा, सीओ गोपीनाथ सोनी और थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की सघन जांच की। कन्नावां गांव में जिस घर में मृतक आता था उस घर में पुलिस अधीक्षक ने फॉरेंसिक टीम के साथ गहन जांच की और उस घर के सभी लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से रक्त और विभिन्न चीजों के नमूने लिए और फॉरेंसिक टीम कई सामान अपने साथ जांच के लिए भी ले गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version