मुंबई के सीनियर उर्दू जर्नलिस्ट खलील ज़ाहिद द्वारा लिखित पुस्तक सजदों से महरूम मस्जिदें का विमोचन और फिक्र अंगेज महफिले मज़ाकिरा (परिचर्चा) बउन्वान" हिंदुस्तानी मुसलमान-अंदेशे और इमकानात का आयोजन आज 24 फरवरी 2024 को | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मुंबई के सीनियर उर्दू जर्नलिस्ट खलील ज़ाहिद द्वारा लिखित पुस्तक सजदों से महरूम मस्जिदें का विमोचन और फिक्र अंगेज महफिले मज़ाकिरा (परिचर्चा) बउन्वान" हिंदुस्तानी मुसलमान-अंदेशे और इमकानात का आयोजन आज 24 फरवरी 2024 को | New India Times

इस्लाम जिमखाना मुंबई और पत्रकार विकास फाऊंडेशन मुंबई के संयुक्त तत्वाधान में उर्दू दैनिक (उर्दू रोज़नामा)  हिंदुस्तान के 88 साल मुकम्मल होने पर क़ौमी आवाज़ मुंबई और अखबार ए आलम मुंबई के एडिटर रहे मुंबई की उर्दू पत्रकारिता के प्रखर हस्ताक्षर, सीनियर उर्दू जर्नलिस्ट खलील ज़ाहिद द्वारा लिखित पुस्तक ” सजदों से महरूम मस्जिदें ” का विमोचन समारोह का आयोजन दिनांक 24 फरवरी 2024 को शाम 6:30 बजे इस्लाम जिमखाना, मरीन लाइंस, मुंबई में मुंबई के सीनियर पत्रकार एवं फिल्मी गीतकार हसन कमाल की सदारत में किया गया है।

मुंबई के सीनियर उर्दू जर्नलिस्ट खलील ज़ाहिद द्वारा लिखित पुस्तक सजदों से महरूम मस्जिदें का विमोचन और फिक्र अंगेज महफिले मज़ाकिरा (परिचर्चा) बउन्वान" हिंदुस्तानी मुसलमान-अंदेशे और इमकानात का आयोजन आज 24 फरवरी 2024 को | New India Times

इस अवसर पर एक फिक्र अंगेज मज़ाकिरा (चिंतनशील परिचर्चा) बउन्वान ” हिंदुस्तानी मुसलमान: अंदेशे और इमकानात ” का आयोजन भी किया गया है, जिस में प्रोफेसर राम पूनियानी (आईआईटी मुंबई), एनडीटीवी के पूर्व पत्रकार श्री आशुतोष, दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार एवं अदीब जनाब मासूम मुरादाबादी, वरिष्ठ पत्रकार श्री विवेक अग्रवाल, टाईम्स ऑफ इंडिया मुंबई से संबद्ध वरिष्ठ पत्रकार जनाब मोहम्मद वजीहउद्दीन, मुंबई उर्दू न्यूज़ मुंबई के फीचर एडिटर एवं सीनियर पत्रकार जनाब शकील रशीद, शोलापुर (महाराष्ट्र) के इतिहासकार जनाब सरफ़राज़ अहमद इस परिचर्चा में भाग लेकर अपने विचार प्रकट करेंगे। इस प्रोग्राम का संचालन (निज़ामत) मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार एवं रोज़नामा (उर्दू दैनिक) हिंदुस्तान के एडिटर सरफ़राज़ आरजू करेंगे आभार प्रदर्शन शहज़ाद अबराहानी करेंगे। आयोजक गण ने उक्त दोनों आयोजन में शिरकत करने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version